मीनापुर: मीनापुर और रामपुरहरि थाना क्षेत्रों से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जेल भेजा
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर व रामपुरहरि थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार दोपहर बारह बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक रामपुर हरि थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी हरिकिशोर राय को रामपुरहरि पुलिस ने बुधवार की रात उसके घर से गिरफ्तार किया है।