मीनापुर: खरहर गांव में मृतक मनोज कुशवाहा के परिजनों से मिले आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र कोइली पंचायत के खरहर गांव में सोमवार दोपहर दो बजे में आरएलएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे। और पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रहे मृतक मनोज के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करेंगे। नीतीश के राज में अपराधियों का बचना मुश्किल है।