भिनाय: भिनाय, बांदनवाड़ा में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर पर्व मनाया, नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की कामना की
Bhinay, Ajmer | Mar 31, 2025 रमजान के समापन की खुशी में सोमवार सुबह 9 बजे मुस्लिम समुदाय ने भिनाय,बांदनवाड़ा,नागोला,देवलिया कला व क्षेत्र में नमाज अदा कर ईद-उल-फितर मनाई।भिनाय में मज्जिद व बांदनवाड़ा में ईदगाह सहित विभिन्न जगह नमाज अदा की गई।ईद की नमाज में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।हिंदू समाज के लोगो ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी।राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नेता भी पहुचे।