भिनाय: झीपियां गांव में महर्षि गौतम जयंती पर निकाली गई कलश व शोभायात्रा, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत
Bhinay, Ajmer | Mar 30, 2025 झीपियां गांव में महर्षि गौतम की जयंती पर दो दिवसीय आयोजन का समापन रविवार शाम 6 बजे हुआ।भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई।महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा में भाग लिया।वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई।कार्यक्रम में विधायक वीरेंद्र सिंह व क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि,समाजसेवी और प्रतिष्ठित नागरिक शामिल हुए।प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।