भिनाय: बड़गांव में तालाब में डूबी 2 लड़कियां, एक की मौत व दूसरी की हालत गंभीर
Bhinay, Ajmer | Mar 26, 2025 भिनाय थाना क्षेत्र के बड़गांव में बुधवार को सुबह करीब 10 बजे खेलते समय दो लड़किया तालाब में डूब गई।हादसे में एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरी लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर जिला अस्पताल में रैफर कर दिया गया। नैंसी मेवाड़ा एवं श्री साहू खेलते समय अचानक तालाब में गिर गई।एकाएक हुए घटनाक्रम से मौके पर हड़कंप मच गया।पुलिस मामले में जाँच कर रही है।