भिनाय: बड़गांव के शिष्टमंडल ने भिनाय तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, तालाब की फेसवाल 3 फीट ऊंची करने की मांग की
Bhinay, Ajmer | Mar 27, 2025 बड़गांव के बाकंड़ा तालाब में बुधवार को दो मासूम बच्चियां के तालाब मे गिरने के हादसे के बाद एक की मौत होने से आक्रोशित हुए ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने गुरुवार दोपहर बाद 3बजे भिनाय तहसीलदार,ग्राम विकास अधिकारी व प्रधान को ज्ञापन सौंपा।तालाब की पाल पर बनी फेसवाल को 3 फीट ऊंची निर्माण की मांग की।15दिवस में मांग पूरी नही होने पर तालाबंदी व भूख हड़ताल की चेतावनी दी।