भोपाल महापौर मालती राय ने 10 नंबर मार्केट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इलाके में फैली गंदगी और अतिक्रमण को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुकानों के बाहर फैले अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।