शाहजहांपुर: पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का एसपी ने सलामी के बाद किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों से लगवाई दौड़
दरअसल आज पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सलामी के बाद साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई। परेड के दौरान अनुशासन और एकरूपता के लिए टोली बार ड्रिल कराई गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने पीआरबी 112 वाहनों को चेक किया।