शाहजहांपुर: महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के शिष्ट मंडल ने राजकीय बाल गृह बालक का किया निरीक्षण
शाहजहांपुर राजकीय बाल गृह बालक में बच्चों की पिटाई के बाद अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने संज्ञान लिया है। जिसके बाद महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का एक शिष्य मंडल ने राजकीय बाल गृह बालक का निरीक्षण किया। उन्होंने बाल गृह के प्रभारी अधीक्षक राम विनय यादव से बातचीत की।