शाहजहांपुर: इंटरमीडिएट की छात्रा अदिति मिश्रा बनीं एक दिन की क्षेत्राधिकारी नगर, सीओ सिटी कार्यालय में सुनीं समस्याएं
इंटरमीडिएट की छात्रा अदिति मिश्रा बनीं एक दिन की क्षेत्राधिकारी नगर। पुलिस महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार नए आयाम गढ़ रही है। इसी श्रृंखला में शहर की एक और प्रतिभाशाली बिटिया ने इतिहास रच दिया। आर्य महिला इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा अदिति मिश्रा को एक दिन के लिए सीओ सिटी की कमान सौंपी गई। अदिति ने पूरी निष्ठा, आत्मविश्वास और गंभीरता के साथ अफसर की