भादरा: बिहारी व पूर्वी भारत से आए परिवारों की महिलाओं ने छठ व्रत किया, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
भादरा माइनर पर बिहार एवं पूर्वी भारत से बसे परिवारों की महिलाओं ने श्रद्धा से छठ पूजा की। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक संजीव बेनीवाल, नगरपालिका अध्यक्ष मांगीलाल गोयल सहित जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।