चित्तौड़गढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया 23 मई को चित्तौड़गढ़ आएंगे। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि राज्यपाल दोपहर 2:30 बजे उदयपुर से रवाना होकर शाम 4:30 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे। वे इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में चित्तौड़गढ़ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।