बांसगांव: वीरबहादुर सिंह स्मारक महाविद्यालय हरिहरपुर सैरों मे राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान मे डाक सेवाओं का समर्थन पर संगोष्ठी
वीर बहादुर सिंह स्मारक महाविद्यालय हरिहरपुर सैरों गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में गुरुवार को डाक सेवाओं का समर्थन पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉ.के .पी. चौरसिया ने स्वयं सेवक /सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय डाक सेवाओं का समर्थन किया जाना चाहिए।