बांसगांव: गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर मरवड़िया कुआँ जीतपुर के पास एक घंटे अन्तराल में दो बस टकराई ट्राला से दो लोगों की मौत
गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गीडा थाना क्षेत्र के मरवड़िया कुंआ, जीतपुर के पास बुधवार की सुबह एक घंटे के अंतराल पर एक के बाद एक दो हादसे हुए। दोनों ही बार सड़क पर खड़े ट्राला से बस टकरा गई। पहले हादसे में बस में सवार 25 साल के एक नौजवान यात्री की मौत हुई जबकि दूसरे हादसे में रोडवेज बस के ड्राइवर की। पहले हादसे में 15 और दूसरे में छह यानी कुल 21 यात्री घायल हुए।