बांसगांव: चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने नगर पंचायत बड़हलगंज स्थित कान्हा पशु आश्रय स्थल पर गौवंशों की आरती उतारने के बाद की पूजा
जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा जारी शासनादेश के क्रम में सोमवार को नगर पंचायत बड़हलगंज स्थित कान्हा पशु आश्रय स्थल पर गौवंशो की आरती उतारी कर विशेष पूजा अर्चना की गई। सोमवार को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने उपनगर के सरयू नगर वॉर्ड स्थित कान्हा पशु आश्रय स्थल पर पहुंचकर गौवंशो की आरती उतारी व विशेष पूजा अर्चना कर गौवंशो को गुड़ चना खिलाया।