बांसगांव: रहिमाबाद के पास मार्ग दुर्घटना में घायल की मेडिकल कॉलेज में मौत, जमौली निवासी महिला ने अज्ञात चालक पर कराया केस दर्ज
सहजनवा क्षेत्र के हाइवे पर रहिमाबाद के पास मार्ग दुर्घटना में घायल की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पत्नी ने अज्ञात चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, बांसगाव क्षेत्र के जमौली खुर्द निवासी शकुन्तला देवी ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त को सहजनवा क्षेत्र के हाइवे पर रहिमाबाद के पास उनके पति खड़े थे।