गिधौर: गिद्धौर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा चालक को गंभीर रूप से घायल किया
Gidhaur, Jamui | Apr 26, 2026 गिद्धौर थाना के समीप रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग घायल चालक को इलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल की पहचान गिद्धौर निवासी दरोगी रविदास के पोते अरविंद के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने 10 बजे बताया की टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया।