नबीनगर: तोल गांव से पुलिस ने फरार एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के तोल गांव से फरार एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी उक्त गांव निवासी संजय सिंह है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शुक्रवार की अपराह्न चार बजे बताया कि उक्त व्यक्ति पर कोर्ट द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था. जो फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.