नबीनगर: पिपरा गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पिपरा गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति उक्त गांव निवासी रवि पांडे है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने शुक्रवार की अपराह्न चार बजे जानकारी देते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. मशीन से जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई.