अनूपगढ़: अनूपगढ़ की आदर्श कॉलोनी में आयोजित भारत विकास परिषद की बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया
अनूपगढ़ की आदर्श कॉलोनी में आज गुरुवार शाम 5:30 बजे भारत विकास परिषद की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि बैठक में सर्व समिति से विपिन चुघ को अध्यक्ष परमानन्द गौड़ को सचिव और अनूप जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आज बैठक के दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।