अनूपगढ़: 5 PGM गांव के पास कार और ट्रैक्टर की हुई टक्कर, कार चालक हुआ घायल
अनूपगढ़ के गांव 5 पीजीएम के पास एक कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई जिसमें कार चालक घायल हो गया। अनूपगढ़ पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने आज शुक्रवार सुबह 7 बजे बताया कि दोनों वालों की टक्कर होने पर लगभग 1 घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा जिसे पुलिस ने कड़ी मढ़क्कत के बाद खुलवाया। घायल कार चालक सुनील जाखड़ को अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।