# रायबरेली: अनाथ बच्चों के लिए मसीहा बने डीह थाना प्रभारी, दीपावली पर बांटी खुशियां
रायबरेली में खाकी वर्दी का एक ऐसा मानवीय चेहरा सामने आया है, जिसने पुलिस और जनता के बीच संवेदनशीलता और विश्वास की एक नई मिसाल पेश की है। डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने बिन मां-बाप के चार अनाथ बच्चों के जीवन में खुशियों के रंग भरने का प्रयास किया है। बच्चों के बेहतर भविष्य की चिंता करते हुए उन्होंने न सिर्फ उन्हें घर की सुविधा उपलब्ध कराई, बल्कि दीपावली के शुभ अवसर पर कपड़े और मिठाई भेंट कर त्योहार की खुशियां भी बांटीं। थाना प्रभारी की इस पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।