*_प्रदेशीय महिला तैराकी एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य समापन, लखनऊ मंडल ने टेबल टेनिस में मारी बाजी_*
_*डीएम व एसपी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह*_
*रायबरेली- 05 नवम्बर 2026*
जिला खेल कार्यालय, पं० मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, रायबरेली में 04 एवं 05 नवम्बर 2026 को आयोजित दो दिवसीय प्रदेशीय महिला तैराकी एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आई महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। तैराकी प्रतियोगिता में 09 मंडलों तथा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 10 मंडलों की टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश तैराकी संघ, लखनऊ के निदेशक राबिन कपूर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल के क्षेत्र में निरंतर मेहनत, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रथम तैराकी प्रतियोगिता के परिणाम
तैराकी प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं के अंतर्गत खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 400 मीटर फ्री स्टाइल महिला वर्ग में मेरठ मंडल की आरोही राय ने प्रथम, वाराणसी की रिया पटेल ने द्वितीय तथा लखनऊ की अंशिका गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में वाराणसी की श्वेता साहनी प्रथम, गोरखपुर की अंजली चौहान द्वितीय तथा लखनऊ की इनाया कौशिक तृतीय स्थान पर रहीं।
100 मीटर बैक स्ट्रोक में लखनऊ की दिव्या चौहान ने प्रथम, बरेली की अनुश्री करमाकर ने द्वितीय तथा लखनऊ की अशिका यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बटरफ्लाई महिला वर्ग में लखनऊ की परी तिवारी प्रथम, वाराणसी की गायत्री द्वितीय तथा लखनऊ की शिवी तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं।
100 मीटर फ्री स्टाइल में मेरठ की अदित्री राय ने प्रथम, बरेली की रोजिल खान ने द्वितीय तथा लखनऊ की परी तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400×100 मीटर मिडले रिले महिला वर्ग में वाराणसी मंडल की टीम में अनुष्का, श्वेता, गायत्री व रिया पाटिल प्रथम, लखनऊ मंडल की टीम में दिव्या चौहान, इनाया, शिवी व परी द्वितीय तथा गोरखपुर मंडल की टीम में स्मृति तिवारी, अंजली चौहान, शीतल निषाद व अंजनी कनौजिया तृतीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन 200 मीटर फ्री स्टाइल में मेरठ की आरित्री राय प्रथम, वाराणसी की अनुष्का केसारी द्वितीय तथा वाराणसी की रिया पटेल तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में लखनऊ की इनाया कौशिक प्रथम, लखनऊ की अंशिका यादव द्वितीय तथा वाराणसी की श्वेता साहनी तृतीय स्थान पर रहीं।
200 मीटर बैक स्ट्रोक में लखनऊ की दिव्या चौहान प्रथम, वाराणसी की अनुष्का केसारी द्वितीय तथा लखनऊ की शिवी तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में मेरठ की आरोही राय प्रथम, वाराणसी की गार्गी द्वितीय तथा गोरखपुर की अंजली कनौजिया तृतीय स्थान पर रहीं।
400×100 मीटर फ्री स्टाइल रिले महिला वर्ग में वाराणसी मंडल की टीम में अंकित चौहान, शीतल निषाद, काजल चौहान व दीपिका प्रथम, गोरखपुर मंडल की टीम में अनुष्का केसारी, रिया पटेल, श्वेता साहनी व गायत्री द्वितीय तथा लखनऊ मंडल की टीम में शिवी तिवारी, अंशिका गुप्ता, दिव्या चौहान व अंशिका चौहान तृतीय स्थान पर रही।
प्रदेशीय महिला टेबल-टेबिल प्रतियोगिता 04 नवम्बर को प्रारम्भ हुई जिसमें पहला मैच चित्रकूट मण्डल एवं सरहानपुर के बीच खेल गया जिसमें चित्रकूट 03-01 से विजयी रहा। दूसरा मैच वाराणसी मण्डल एवं मेरठ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी 03-01 से विजयी रहा। क्वाटर फाइनल मैच प्रथम-लखनऊ बनाम सरहानपुर के मध्य हुआ जिसमें 03-01 से लखनऊ बिजेता दूसरा अयोध्या बनाम आगरा के मध्य हुआ जिसमें 03-0 से आगरा विजेता तीसरा प्रयागराज बनाम वाराणसी के मध्य हुआ जिसमें 03-0 से प्रयागराज विजेत चौथा कानपुर बनाम मिर्जापुर के मध्य हुआ जिसमें 03-0 से कानपुर विजेता। पहला सेमीफाइनल मैच लखनऊ बनाम आगरा मण्डल के मध्य हुआ जिसमें 03-0 से लखनऊ विजेता। दूसरा सेमीफाइनल मैच प्रयागराज बनाम कानपुर मण्डल के मध्य हुआ जिसमें 03-0 से प्रयागराज विजेता। फाइनल मैच 05 नवम्बर को लखनऊ मण्डल एवं प्रयागराज के मध्य खेला जायेगा।
इसी प्रकार युगल वर्ग में लखनऊ प्रयागराज, आगरा, अयोध्या ने अपने प्रथम दौर के मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। जिसमे कि आज खेले गये मैच का परिणाम इस प्रकार है। सेमीफाइनल मैच डबल्स में साक्षी/स्वास्ती लखनऊ बनाम विशाखा / वैष्णवी प्रयागराज के मध्य खेला गया जिसमें कि 03-01 के अन्तर से लखनऊ मण्डल ने जीत दर्ज की। इसी प्रकार दूसरा सेमीफाइनल मैच में वार्तिका /भागर्वी लखनऊ बनाम शालनी/आरना प्रयागराज के बीच खेल गया। जिसमें 03-0 से लखनऊ मण्डल ने जीत दर्ज की है।
फाइनल मैच साक्षी/स्वस्ती लखनऊ मण्डल बनाम वर्तिका/भागर्वी लखनऊ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें वर्तिका/भागर्वी लखनऊ मण्डल ने 03-0 से जीत कर विजेता बनने का सौभग्य प्राप्त हुआ। और तृतीय स्थान के लिए हुऐ मुकबले में विशाखा/वैश्णवी प्रयागराज ने शालनी/आरना प्रयागराज को 03-0 हराया।
एकल वर्ग में श्वती चन्द्रा लखनऊ ने कडे मुकाबले में वर्तिका सिंह लखनऊ को 03-02 से हरकार विजेता रही। विशाखाराज प्रयागराज ने भागर्दी लखनऊ को 03-0 हरा कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
तैराकी प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में शिवम कपूर, राबिन कपूर, प्रदीप कुमार चौहान, नीरज मिश्रा, शिवानी दीक्षित, रामआसरे यादव, हिमांशु तिवारी, अभिषेक तिवारी, सुबोध मिश्रा एवं आकांक्षा मिश्रा ने दायित्व निभाया।
टेबल टेनिस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में साक्षी मौर्या, अर्पिता, पूर्वा, अंजली, अभिषेक सिंह, आन्या, पूजा यादव एवं आँचल सिंह ने अपनी भूमिका निभाई।
इस अवसर पर राकेश कुमार, क्रीड़ाधिकारी बाराबंकी एवं निदान कर्ता अधिकारी खेल विभाग उत्तर प्रदेश, लखनऊ लक्ष्मीकान्त शुक्ला, जिला ओलंपिक संघ रायबरेली श्वेता वर्मा, मुन्ना लाल साहू, करन सिंह, डॉ. एस.एम. सिंह, राजीव अग्रवाल, अशोक कुमार, मो. इयाज, जे.पी. श्रीवास्तव, अजय चन्देल, मो. अनीस तथा राजेश सिंह सहित अनेक वरिष्ठ खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का संपूर्ण संचालन क्रीड़ाधिकारी जिला खेल कार्यालय रायबरेली धीरेन्द्र कुमार पुरुषोत्तम द्वारा किया गया। अंत में उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों, अतिथियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।