फिरोज़ाबाद: नाबालिग को भगाने वाला वांछित गिरफ्तार, थाना दक्षिण पुलिस की सराहनीय कार्रवाई
एसएसपी सौरभ दीक्षित के आदेश पर महिला संबंधी अपराधों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी वंशी उर्फ विकास यादव (उम्र 21 वर्ष) को सोमवार दोपहर दो बजे क़रीबन मीरा चौराहा से गिरफ्तार किया।