धौलपुर: सागर पाड़ा के पास धंसी जमीन से लोग दहशत में, प्रशासन से मदद की गुहार
कोतवाली थाना क्षेत्र में सागर पाड़ा के पास मुस्लिम बस्ती में लगातार बारिश के बीच जमीन धंसने से इलाके में दहशत का माहौल है। जमीन धंसने के बाद आसपास रहने वाले लोगों में डर बना हुआ है। लोगों को आशंका है कि अगर हालात पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन धंसने की घटना के बाद से परिवार डर के साए में जीने को मजबूर है