बांसवाड़ा: एमजी अस्पताल की प्रमुख सचिव राठौड़ ने दौरा किया, निदेशक डॉ. शर्मा भी मौजूद रहे, चिकित्सा विभाग की तैयारियों का निरीक्षण
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ बुधवार शाम 4 बजे जिले के दौरे पर रही। इस दौरान निदेशक डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, संयुक्त निदेशक डॉ. प्रकाश चंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। राठौड़ ने प्रमुख सचिव राठौड़ ने इसके बाद महात्मा गांधी अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश माहेश्वरी, उप नियंत्रक महोदय डॉ डीके गोयल मौजूद रहे।