बांसवाड़ा: बांसवाड़ा शहर के डायलाब रोड़ स्थित सर्किट हाउस में पैंथर का आतंक, वन विभाग पर लापरवाही का आरोप
पिछले कई दिनों से बांसवाड़ा शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों लगातार पैंथर के दिखने से लोगों में दहशत का माहौल है। मंगलवार रात 11:20 बजे शहर के डायलाब मार्ग पर स्थित सर्किट हाउस के मुख्य द्वार पर एक तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया, जिसका वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।यह कोई पहला मौका नहीं है जब शहर में तेंदुआ दिखाई दिया हो।