टाटीझरिया: टाटीझरिया में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच चूजा वितरण हुआ
टाटीझरिया में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच हुआ चूजा वितरण। टाटीझरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के दर्जनों ग्रामीण लाभुकों के बीच चूजों का वितरण किया गया, जिसे पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।