भालूमाड़ा क्षेत्र में शिवलहरा मेले के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, समीर हथेल (18) निवासी वार्ड क्रमांक 17, दफाई नंबर 02 ने अपने दोस्त अंकित पनिका के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।