बैरसिया: भोपाल एम्स में लिफ्ट के अंदर महिला कर्मचारी से चेन स्नेचिंग, सीसीटीवी वीडियो आया सामने
Berasia, Bhopal | Jan 26, 2026 भोपाल एम्स के लिफ्ट के अंदर महिला कर्मचारी से चेन स्नेचिंग की वारदात हुई, जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। घटना ने एम्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वारदात ब्लड बैंक के पीछे स्थित लिफ्ट में हुई। पीड़िता वर्षा सोनी, जो स्त्री रोग विभाग में अटेंडर हैं, ड्यूटी के दौरान लिफ्ट में अकेली थीं।