बैरसिया: भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारी
Berasia, Bhopal | Jan 25, 2026 भोपाल के बैरसिया थाना इलाके में अज्ञात बोलेरो ने पीछे से बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों घायलों को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लाया गया । जहां सुबह पिता ने दम तोड़ दिया। जबकि बेटे की हालत नाजुक है। वहीं पुलिस ने आरोपी चालक की शिनाख्त कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।