बैरसिया: भोपाल: रायसेन से गांजा खपाने आए दो तस्कर क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार
Berasia, Bhopal | Jan 25, 2026 भोपाल में रायसेन से गांजा खपाने ले आए दो तस्करों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।सुभाष नगर इलाके में रेलवे पटरी के किनारे नशे की खेप देने के लिए दोनों पहुंचे थे। वे खरीदार का इंतजार कर रहे थे, तभी सादे कपड़ों में मौजूद पुलिस ने मौके पर दबिश दे दी। दोनों आरोपी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।