बाढ़ के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी DM अलंकृता पांडे ने संभाली कमान, 150 पशुओं को मिला चारा
भागलपुर के जगदीशपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में बाढ़ प्रभावित बच्चों के लिए अस्थायी विद्यालय शुरू किया गया है। वहीं करीब 150 पशुओं के लिए चारा वितरित किया गया।
जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण कर प्रभावित लोगों से सीधे संवाद किया और अधिकारियों को उनकी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। आपदा मित्रों ने भी लोगों को बाढ़ के दौरान सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
#भागलपुर #बाढ़ #अलंकृतापांडे #राहतकार्य #BiharFlood
Amarpur, Banka | Sep 9, 2026