कायमगंज: फर्रुखाबाद में कलश विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर ट्राली पुलिया में लटकी, दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल
शमशाबाद में कलश विसर्जन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पुलिया में लटक गई। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए।गनीमत रही कि ट्रैक्टर पलटा नहीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह घटना ढाई घाट रोड पर बूढ़ी गंगा के पास हुई।ग्राम फरसोली थाना अलीगंज जनपद एटा में 9 दिन की भागवत कथा के समापन के बाद ग्रामीण जा रहे थे।