सिकंंदराबाद: सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के नया गांव के पास पैदल जा रही सास-बहू को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, सास की मौके पर हुई मौत
सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के नया गांव के पास स्कॉर्पियो ने पैदल जारी सास,बहू को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें सास शरबती 70 वर्षीय की मौके पर मौत हो गई वहीं बहू घायल हो गई।स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक 70 वर्षीय शरबती के शव का पंचनामा भर शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया और घायल महिला को सीएससी में पुलिस ने भर्ती कर दिया।