भोगनीपुर: शेखपुर में बुखार फैलने पर स्वास्थ्य टीम ने 76 मरीजों का इलाज किया
कानपुर देहात के शेखपुर गांव में बुखार फैलने की सूचना पर अमरौधा पीएचसी की स्वास्थ्य टीम ने शिविर लगाकर 76 मरीजों का परीक्षण और इलाज किया। डेंगू, टाइफाइड और मलेरिया की जांच सभी निगेटिव आई। ग्रामीणों को साफ-सफाई और स्वास्थ्य जांच की सलाह दी गई।