बुढ़ाना: गांव खरड़ निवासी 22 वर्षीय युवक का खेत में पड़ा मिला शव, घटना की जांच में जुटी पुलिस
गांव खरड़ निवासी 22 वर्षीय युवक विकास पुत्र जगमाल का शव खेत में पड़ा मिला है। शव के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने युवक की मौत को लेकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।