पटना ग्रामीण: बिहार चुनाव में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़ेंगे: हरियाणा सीएम के बयान पर तेजस्वी यादव ने मीडिया को दी नसीहत
सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ेंगे। हरियाणा सीएम के इस बयान पर बिहार की राजनीति गरमा गई है। सोमवार की सुबह करीब 11:30 बजे राजद कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया को नसीहत देते हुए कहा कि आप लोग क्यों झगड़ा लगा रहे हैं। बिहार की जनता NDA की खटारा गाड़ी नहीं, महागठबंधन की सरकार बनाएगी।