पटना ग्रामीण: पीरमुहानी के पास आरा मशीन में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
राजधानी पटना के पीरमुहानी के पास रविवार-सोमवार की आधी रात करीब डेढ़ बजे आरा मशीन में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की पुष्टि अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी अजित कुमार ने की है। अगलगी में लाखों रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गई। आग कैसे लगी अभी तक पता नहीं चल पाया है।