बीकानेर: एनआरसीसी के 43वें स्थापना दिवस पर ऊंट संरक्षण पर मंथन, राज्यसभा सांसद ने 'राजभोग' आइसक्रीम का किया लॉन्च
बीकानेर स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र (एनआरसीसी) में रविवार को 43वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर "उष्ट्र संरक्षण एवं उद्यमिता विकास : विकसित भारत-2047 की दिशा में" विषय पर राष्ट्रीय किसान संगोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें 400 से अधिक किसान, पशुपालक, वैज्ञानिक, विद्यार्थी और कृषि विशेषज्ञ शाम