सुलतानगंज चेयरमैन हत्याकांड में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई, फरार अपराधियों को 1 महीने का अल्टीमेटम
सुलतानगंज/भागलपुर:
सुलतानगंज थाना क्षेत्र में हुए चर्चित अध्यक्ष हत्याकांड मामले में न्यायपालिका के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम गाजे-बाजे के साथ फरार आरोपियों के घर पहुंची और न्यायालय के आदेश का इश्तेहार चस्पा किया।
पुलिस ने आरोपियों को एक महीने के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का अल्टीमेटम दिया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि निर्धारित अवधि के अंदर आरोपी कोर्ट में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन के अनुसार, न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने पर आरोपियों की संपत्ति जब्त की जाएगी और घर का सामान भी नीलाम किया जा सकता है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
पुलिस का कहना है कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और न्य
Patna Rural, Patna | Jun 5, 2026