जिला कांग्रेस कार्यालय पन्ना में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती 'सद्भावना दिवस' के रूप में धूमधाम से मनाई गई। जिलाध्यक्ष अनीस खान, पूर्व विधायकों व वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।