जहानाबाद: मखदुमपुर विधायक सूबेदार दास ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, आग से घायल लोगों से मिले
मखदुमपुर विधायक सूबेदार दास ने मंगलवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया एवं इस दौरान उन्होंने उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर गांव में गैस से अगलगी के बाद घायल हुए लोगों से भी मुलाकात करते हुए मौजूद स्वास्थ कर्मियों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिसकी चर्चा मंगलवार शाम करीब 7 बजे जारी रही।