शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बोझिया कट से पहले अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 1 शातिर अभियुक्त को दबोचा
थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त लाला पुत्र वीरसहाब निवासी गिहार कालोनी कस्बा व थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद को बोझिया कट से पहले कस्बा शिकोहाबाद थाना शिकोहाबाद से रविवार साय पांच बजे करीबन गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के कब्जे से 959 ग्राम गांजा बरामद किया गया।