शिकोहाबाद: एडीएम विशू राजा ने तहसील क्षेत्र में विभिन्न रैन बसेरों का किया निरीक्षण
शनिवार शाम छह बजे करीबन एडीएम विशू राजा ने शिकोहाबाद में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर रैन बसेरे का निरीक्षण किया। एडीएम के निरीक्षण से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने अलाव जलने की भी जानकारी के साथ ही हीटर आदि की जानकारी ली। उसके बाद अधीनस्थों को जरुरी दिशा निर्देश दिए। एडीएम ने नगर पालिका में बनाए गए रैन बसेरा के साथ ही अन्य की जानकारी ली।