कांकेर। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में सतगुरु बाबा गुरुबचन सिंह जी महाराज की पावन स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शिविर में नगरवासियों, सेवादारों, युवाओं एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। शिविर में कुल 105 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जिसमें 93 पुरुष एवं 12 महिलाएँ शामिल रहीं।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ कांकेर विधायक आशाराम नेताम , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया , भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन , नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक , भाजपा जिला मंत्री अनूप सिंह राठौर चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष अनूप शर्मा , भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक एवं जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर कावड़े सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने संत निरंकारी मिशन द्वारा समय-समय पर किए जा रहे समाजसेवा एवं जनसेवा �
Kanker, Kanker | Sep 29, 2026