सामरी कुसमी: खाद दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 6 दुकानों को जारी किए गए नोटिस
कुसमी सामरी शनिवार खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जिलेभर की 38 उर्वरक दुकानों का सघन निरीक्षण किया। जांच के दौरान अभिलेख संधारण, स्टॉक, मूल्य सूची प्रदर्शन