बड़हिया: बड़हिया थाना में गुंडा परेड का आयोजन, चिन्हित 9 लोग हुए शामिल
रविवार अपराह्न 12 बजे बड़हिया थाना में गुंडा परेड का आयोजन हुआ. थानाध्यक्ष ब्रजभूषण प्रसाद सिंह ने बताया कि इसमें चिन्हित 9 लोग शामिल हुए. इनके वर्तमान क्रियाकलापों की जानकारी ली गई तथा आपराधिक गतिविधि में संलिप्त नहीं होने की हिदयत दी गई. क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य इसका आयोजन हुआ.