काको: काको थाना से 200 मीटर दूर दिनदहाड़े बाइक चोरी, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है
Kako, Jehanabad | May 29, 2026 काको थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला थाना से महज 200 मीटर दूरी पर सामने आया, जहां दिनदहाड़े चोरों ने एक स्प्लेंडर बाइक उड़ा ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। जानकारी के अनुसार नीमचक निवासी बीरेंद्र कुमार गुरुवार को काको बाजार आए थे। तभी घटना घटी।