नईसराय: खेतों में बतर आते ही खरीफ फसल की बुवाई में जुट क्षेत्र का किसान
बारिश के बाद बतर आते ही शुक्रवार शाम से क्षेत्र का किसान खरीफ फसल की बुवाई में जुट गया है। हालांकि, अभी तय मापदंड के अनुसार बारिश नहीं हुई। लेकिन आगामी समय में बारिश की उम्मीद के चलते किसान जल्द से जल्द खरीफ फसल की बुवाई से निवृत होना चाह रहा है। नई सराय क्षेत्र में आमतौर पर 20 जून से मानसूनी बारिश शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार 1 जुलाई तक बारिश नहीं हुई।